
जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटीज़ एंड सर्विसेज़ लिमिटेड (टाटा स्टील यूआइएसएल) ने जमशेदपुर स्थित जुस्को ग्रीन में केक-कटिंग समारोह के साथ नए वर्ष का स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत टाटा स्टील यूआइएसएल के पूर्व प्रबंध निदेशक स्वर्गीय रितुराज सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई. उनके मूल्यों पर आधारित नेतृत्व और संगठन में दिए गए योगदान को स्मरण किया गया. नवाचार और सेवा उत्कृष्टता पर उनका निरंतर ध्यान आज भी टाटा स्टील यूआइएसएल को मार्गदर्शन प्रदान करता है. इस अवसर पर टाटा स्टील यूटिलिटीज़ एंड सर्विसेज़ लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक के रूप में अतुल कुमार भटनागर का स्वागत भी किया गया. समारोह में टाटा स्टील के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन उपस्थित थे. (नीचे देखे पूरी खबर)
कार्यक्रम में टाटा स्टील यूटिलिटी यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, टाटा स्टील एवं टाटा स्टील यूआइएसएल के वरिष्ठ नेतृत्व, प्रमुख ग्राहकों के प्रतिनिधि तथा टाटा स्टील यूटिलिटीज़ एंड सर्विसेज़ श्रमिक यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे. इनमें टाटा स्टील यूआइएसएल के चेयरमैन एवं कॉरपोरेट सर्विसेज़ के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदरा रामम, टाटा स्टील यूटिलिटीज़ एंड सर्विसेज़ श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति शामिल थे. सभा को संबोधित करते हुए अतुल कुमार भटनागर ने कर्मचारियों के सतत प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें आने वाले वर्ष में एकजुट होकर अनुशासन और लक्ष्य पर केंद्रित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया. इससे पहले कंपनी के नए एमडी के तौर पर अतुल भटनागर ने पदभारत संभाला.














