• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 13, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur potka mla : पोटका विधायक संजीव सरदार का आह्वान- मकर संक्रांति के बाद कोल्हान में गांव-गांव चलेगा जनजागरूकता अभियान, पेसा कानून से सामाजिक व्यवस्था को मिलेगा बल, मजबूत करने के लिये कार्य करे समाज के लोग

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड सरकार द्वारा पेसा नियमावली की अधिसूचना में शामिल की गई भूमिज सामाजिक व्यवस्था मुंडा, सरदार, नायक एवं डाकुआ व्यवस्था को कोल्हान स्तर पर मजबूत करने की दिशा में व्यापक पहल की जाएगी. इसे लेकर मकर संक्रांति के पश्चात गांव-गांव जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इस विषय पर जमशेदपुर के टीसीसी सोनारी में पोटका विधायक संजीव सरदार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए समाज के लोगों ने पेसा कानून को आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए झारखंड सरकार का आभार प्रकट किया. उपस्थित लोगों ने सामाजिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया. समाज के लोगों ने एकजुट होकर पारंपरिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में पेसा कानून को कैबिनेट से मंजूरी देकर झारखंड सरकार ने आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम किया है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि इस कानून से आदिवासी समाज की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था को संवैधानिक मजबूती मिली है, जिससे समाज की स्थिति और सशक्त होगी. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा की गई मांग पर भूमिज समाज की मुड़ा, सरदार, नायक और डाकुआ व्यवस्था को पेसा नियमावली में शामिल किया गया है. विधायक संजीव सरदार ने घोषणा की कि आगामी 25 अप्रैल 2026 को जमशेदपुर के गोपाल मैदान (रीगल) में भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी. इस अवसर पर पूरे कोल्हान क्षेत्र से लगभग 50 हजार लोगों के जुटान का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि इसी अवसर पर जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना का प्रयास किया जाएगा, जिसके लिए स्थल चयन हेतु जिला प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा. कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक ने समाज के लोगों से अपील की कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और अपनी मातृभाषा को जीवित रखने के लिए घर-घर में मातृभाषा का प्रयोग करें. उन्होंने कहा कि समाज के हर प्रयास में वे सहयोग के लिए सदैव तैयार हैं और इस पूरे दिन चलने वाले कार्यक्रम की तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान किया. बैठक में मुख्य रूप से दिनेश चंद्र सरदार, सिदेश्वर सरदार, हरिश्चंद्र सिंह भूमिज, सुदर्शन भूमिज, भक्तरंजन सिंह भूमिज, मंगल सिंह मुंडा, साहेबराम सिंह मुंडा, मदन सिंह मुंडा, सुनील सिंह सरदार, संजय कुमार मुंड़ा, गोबिंद सिंह, ललिन सिंह, बुद्धेश्वर सरदार, बासंती सरदार, दीपक कुमार सरदार, कार्तिक सरदार, अशोक सिंह, निरंजन सिंह सहित पोटका, मुसाबनी, घाटशिला, डुमरिया, धालभूमगढ़, गुड़ाबांधा, पटमदा, बोड़ाम, नीमडीह, चांडिल, कुकडु, गम्हरिया, सरायकेला, राजनगर, जमशेदपुर और तमाड़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Related Posts

Jamshedpur rural villagers – कांकु में स्टोन क्रशर-खनन परियोजना को लेकर एकजुट हुए रैयत व ग्रामीण, समर्थन में उठी आवाज, रोजगार और विकास की उम्मीद
खबर

Jamshedpur rural villagers – कांकु में स्टोन क्रशर-खनन परियोजना को लेकर एकजुट हुए रैयत व ग्रामीण, समर्थन में उठी आवाज, रोजगार और विकास की उम्मीद

June 13, 2026
Jharkhand cm in deori mandir : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग दिउड़ी मंदिर पहुंचे, लिया माता रानी का आर्शीवाद
खबर

Jharkhand cm in deori mandir : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग दिउड़ी मंदिर पहुंचे, लिया माता रानी का आर्शीवाद

June 13, 2026
jharkhand ramghar incident- रामगढ़ में बड़ा हादसा, जहरीली गैस रिसाव से चार लोगों की मौत, अवैध खनन पर प्रशासन की कार्यशैली पर उठाये गए सवाल
खबर

jharkhand ramghar incident- रामगढ़ में बड़ा हादसा, जहरीली गैस रिसाव से चार लोगों की मौत, अवैध खनन पर प्रशासन की कार्यशैली पर उठाये गए सवाल

June 13, 2026
Next Post
Jamshedpur police officer viral video : एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास का वायरल हुआ डांस पर पैसे देते वीडियो, पुलिस और सीएमओ से शिकायत, देखिये – video

Jamshedpur police officer viral video : एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास का वायरल हुआ डांस पर पैसे देते वीडियो, पुलिस और सीएमओ से शिकायत, देखिये - video

Jamshedpur police custodial death : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में मारे गये युवक के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, दिलायेंगे पीड़ित परिवार को न्याय

Jamshedpur police custodial death : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में मारे गये युवक के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, दिलायेंगे पीड़ित परिवार को न्याय

jharkhand nagar nikay elections- झारखंड में नगर निकाय चुनाव मार्च में, इस महीने के अंत में जारी हो सकती है अधिसूचना

jharkhand nagar nikay elections- झारखंड में नगर निकाय चुनाव मार्च में, इस महीने के अंत में जारी हो सकती है अधिसूचना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural villagers – कांकु में स्टोन क्रशर-खनन परियोजना को लेकर एकजुट हुए रैयत व ग्रामीण, समर्थन में उठी आवाज, रोजगार और विकास की उम्मीद

Jharkhand cm in deori mandir : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग दिउड़ी मंदिर पहुंचे, लिया माता रानी का आर्शीवाद

jharkhand ramghar incident- रामगढ़ में बड़ा हादसा, जहरीली गैस रिसाव से चार लोगों की मौत, अवैध खनन पर प्रशासन की कार्यशैली पर उठाये गए सवाल

Srinath university : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में यूजी व पीजी के विद्यार्थियों को दी गई विदाई, भावुक हुए छात्र, खूबसूरत लम्हों को किया याद

Chitrapat jharkhand film festival : चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 26 जून से रांची में, 84 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural villagers – कांकु में स्टोन क्रशर-खनन परियोजना को लेकर एकजुट हुए रैयत व ग्रामीण, समर्थन में उठी आवाज, रोजगार और विकास की उम्मीद

Jharkhand cm in deori mandir : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग दिउड़ी मंदिर पहुंचे, लिया माता रानी का आर्शीवाद

jharkhand ramghar incident- रामगढ़ में बड़ा हादसा, जहरीली गैस रिसाव से चार लोगों की मौत, अवैध खनन पर प्रशासन की कार्यशैली पर उठाये गए सवाल

Srinath university : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में यूजी व पीजी के विद्यार्थियों को दी गई विदाई, भावुक हुए छात्र, खूबसूरत लम्हों को किया याद

Chitrapat jharkhand film festival : चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 26 जून से रांची में, 84 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त

west singhbhum ckp- रेलवे क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए एनओसी की मांग, नगर परिषद अध्यक्ष ने डीआरएम से की मुलाकात,दांती-बेगुना सड़क निर्माण को ले भी एनओसी की मांग से संबंधित पत्र सौंपा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News