जमशेदपुर : जमशेदपुर की बिरसानगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां से लूट, डकैती की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी को बिसरानगर के हुरलुंग के पास से गिरफ्तार किया गया. उसके पास एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली और मोबाइल बरामद की गयी. गिरफ्तार आरोपी का नाम अजय सिंह उर्फ अजय बाल्मिकी उर्फ मोटा (29) है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाला है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को मामले का उद्भेदन किया. उन्होंने बताया कि 14 जनवरी की रात सूचना मिली की एक व्यक्ति हथियार के साथ घुम रहा है. तभी छापेमारी दल का गठन किया गया और अभियुक्त को बिरसानगर के हुरलुंग के समीप घुमते हुए पकड़ा गया. पुलिस को देखकर वह भागने लगा. तभी टीम ने उसे घेरकर पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके पास से हथियार बरामद किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
उसने बताया कि वह सरायकेला होटल में काम करता था और वहीं से लूट, डकैती की घटना को अंजाम देता था. बुधवार को भी लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में था. उसने यह भी बताया कि विश्वकर्मा इंजनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में अपने साथियों अजीत बेहरा, बाबू सरदार उर्फ नेपु और सूरज कांरवा के साथ मिलकर हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया. लूटे गये पैसे से वह मोबाइल खरीदा था. फिलहाल पूर्व में तीनों को जेल भेजा जा चुका है. वहीं गुरुवार को अजय सिंह को जेल भेजा गया.



