जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा बिष्टुपुर मंडल की ओर से हरिजन बस्ती ठक्कर बाबा क्लब में सांसद विद्युत वरन महतो के सौजन्य से कंबल वितरण किया. इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मारुतिनंदन पाण्डेय और युवा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में 301 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. इससे ठीठुरते ठंड से जरूरतमंदों को मदद मिली. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेशमंत्री रीता मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, जिला कार्यसमिति महेश्वर प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सुजीत श्रीवास्तव,मुखी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रवीण मुखी, उपाध्यक्ष छोटेलाल मुखी,कमलेश मुखी, साइबू मुखी, कृष्णा गुप्ता, बाघा, परदीप मूर्ति और राकेश रजक उपस्थित थे.



