जमसेदपुर:सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा आयोजित दो दिवसीय पांचवें चैम्बर प्रीमियर लीग (सीपीएल) 13 एवं 14 जनवरी से ट्यूब मेकर्स क्लब मैदान में खेला जा रहा था, जिसका फाइनल मैच पीएसटी 11 और पीआरडब्ल्यू-11 के बीच खेला गया. मुकाबला पीएसटी 11 ने 134 रन से जीत दर्ज की. फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच विकास अग्रवाल रहे. इसकी जानकारी अध्यक्ष मानव केडिया व मानद महासचिव पुनीत कांवटिया ने संयुक्त रूप से दी.महासचिव पुनीत कांवटिया ने बताया कि समापन समारोह रात 8.30 बजे से ट्यूब मेकर्स क्लब मैदान में ही आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मुकुल चौधरी, टाटा स्टील खेल विभाग चीफ एवं विशिष्ट अतिथि राजीव बधान सेक्रेटरी, क्रिकेट क्लब, रांची ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर तथा सभी खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुकुल चौधरी,ने कहा कि यह खुशी की बात है व्यापारी उद्यमी भी अपने व्यापार एवं उद्यम के समय निकालकर खेलों के प्रति इस तरह का उत्साह रखते हैं जो आज के भागदौड़ भरी जिन्दगी में अति महत्वपूर्ण है और सिंहभूम चैम्बर व्यापारी एवं उद्यमियों को इसके लिये प्रेरित कर रही है यह काबिले तारीफ है.विशिष्ट अतिथि राजीव बधान ने भी चैम्बर के इस प्रयास को सराहा और कहा कि चैम्बर यूं ही व्यापारी उद्यमी हित के साथ खेलकूदों को भी बढ़ावा दे.अध्यक्ष मानव केडिया ने इस दौरान कहा कि चैम्बर के द्वारा व्यवसायी उद्यमियों के हित के साथ-साथ शहर और राज्य की जनसमस्याओं के निराकरण और भागदौड़ भरी जिन्दगी के बीच स्वस्थ्य जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलकूदों आयोजन भी किया जाने लगा है जो जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि आगामी सीपीएल के अगले सत्र से प्रतियोगिता को और अधिक व्यापक एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से टीमों की संख्या बढ़ाकर 8 करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि चैंबर के अधिक से अधिक सदस्य क्रिकेट के माध्यम से सक्रिय रूप से भाग ले सकें और आपसी सौहार्द एवं खेल भावना को बढ़ावा मिले. इसके साथ ही उन्होंने इस सीपीएल में भाग लेने वाले सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों (स्पॉन्सर्स) को उनके निरंतर समर्थन और सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया, जिनके बिना यह आयोजन संभव नहीं हो पाता.उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने बताया कि सीपीएल के छह टीमों पीएसटी-11, एक्जिक्यूटिव-11, पीआरडब्ल्यू-11, ट्रेड-11, इंडस्ट्री-11 एवं टैक्स एंड फाइनांस-11 का चयन किया गया था, जिसके बीच लीग मैच खेले गये. इन लीग मैचों में आगे रहने के वाली चार टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच 14 जनवरी को दोपहर 3.00 बजे से शुरू हुआ जिसमें पहला सेमीफाइनल पीआरडब्ल्यू-11 बनाम एक्जिक्यूटिव-11 दूसरा सेमीफाइनल पीएसटी-11 बनाम टैक्स एंड फाइनांस -11 के बीच खेला गया.(नीचे भी पढ़े)
पूरे मैच के दौरान मैन ऑफ द सीरीज विनित लाला एवं बेस्ट बैट्समैन प्रीतम जैन रहे, जिन्होंने अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैचों में रोमांच पैदा कर दिया. वहीं बेस्ट बॉलर आशुतोष काबरा रहे, बेस्ट फील्डर विनित लाला व बेस्ट विकेट कीपर सुगम सरायवाला को चुना गया.मैच को सफल बनाने में सचिव टैक्स फ़ाइनांस अंशुल रिंगसिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए अनिल कुमार अग्रवाल, कोशिक मोदी, मनोज गोयल, मोहित मूनका, आनंद चौधरी, सुगम सरायवाला, अमिष अग्रवाल, का महत्वपूर्ण योगदान रहा.











