जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् की जमशेदपुर इकाई ने गुरुवार. 15 जनवरी को गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक में सेना दिवस मनाया. इसमें मुख्य अतिथि एवं संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर केक कटिंग कर सभी को थल सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं. संगठन के जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर सभी को थल सेना की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का यह प्रयास रहेगा कि वे परिवारों के हर सुख-दुख के साथी बनें. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि हिंदुस्तान की सेना ने अपनी वीरता और पराक्रम से विश्व युद्ध के दौरान पूरी दुनिया में अपनी धाक जमाई है, क्योंकि भारतीय सेना सिर्फ हथियारों के बल पर युद्ध नहीं लड़ती, बल्कि उनके जोश जुनून और देश की मिट्टी के प्रति निष्ठा उन्हें मजबूत करती है. देश तो 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हो गया, लेकिन भारतीय सेना का इतिहास 15 जनवरी 1949 को बदला. इसी दिन लेफ्टिनेंट जनरल केएम करिअप्पा, जो बाद में फील्ड मार्शल बने, ने ब्रिटिश साम्राज्य के तत्कालीन सैन्य कमांडर जनरल सर् फ्रांसिस रॉय बूचर से कमांड हासिल किया. भारतीय सेना इसीलिए प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को आर्मी दिवस के रूप में मनाती है और दिल्ली के परेड में आर्मी जनरल सलामी लेते हैं. यह दिन सेना के उन सभी शहीदों को सम्मान समर्पित करने का है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जमशेदपुर इकाई की ओर से भी आज गोलमुरी शहीद स्मारक में सेना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर सेना दिवस की केक कटिंग हुई एवं उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां भी वितरित की गईं. संगठन के जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. शूरवीर नरसिंह सिंह जसवीर सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह एवं राजीव कुमार ने स्वागत भाषण किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त सैनिक साथी मौजूद रहे, जिनमें जितेन्द्र सिंह, एसके सिंह, जसबीर सिंह, नवल किशोर पाठक, राजीव कुमार, परमहंस यादव, विकास कुमार, जीतेन्द्र सिंह, किशोर प्रसाद, रासकुंज शर्मा, डीएन सिंह, हरि राम कामत, सुरेंद्रनाथ पांडे, देव नारायण सिंह, राम बाबू, एलबी सिंह, हरि सिंह, सतीश प्रसाद, किशोर कुमार, मनजीत सिंह, संतोष कुमार सिंह, प्रेम नाथ, राकेश कुमार पांडे, रोशन कुमार सिंह एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहें.











