पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक के पास से पुलिस ने दो अभियुक्तों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार में आये आरोपियों में कवाली थाना क्षेत्र के ओडिशा रोड के रहने वाले सागर मंडल (21) और पोटका थाना क्षेत्र के रहने वाले मिलन मंडल (22) शामिल है. वहीं उनके पास से 3 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल बरामद किया गया है. सागर मंडल का अपराधिक इतिहास भी रहा है. इस मामले का ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने खुलासा किया. उन्होंने बताया कि हाता चौक के प्राचीन गुरुकुल आश्रम के पास मारपीट करते तीन युवकों को पकड़ा गया. पुलिस को देखकर सभी भागने लगे. तभी सभी को पकड़ कर उनसे पूछताछ की गयी और दोनों युवकों के पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया. फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.











