गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले के पथरगामा थाना अंतर्गत गांधीग्राम के समीप अपराधियों ने बिहार के सासाराम में पदस्थापित न्यायिक दंडाधिकारी संतोष कुमार साह की पत्नी को गोली मार दी,जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गयी है. उनका पहले पथरगामा में प्राथमिक इलाज किया गया, स्थिति को देखते हुए घायल महिला को गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. महिला को करीब तीन गोली लगी है. फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. (नीचे भी पढ़े)
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. चूंकि मामला एक न्यायिक अधिकारी के परिवार से जुड़ा है, इसलिए पुलिस प्रशासन इसे अत्यंत संवेदनशीलता से ले रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि न्यायिक दंडाधिकारी की पत्नी वंदना कुमारी पथरगामा के गांधीग्राम के पास गुजरी रही थी तभी अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. महिला को तीन गोलियां लगी है.











