जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के प्रतिष्ठित उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के लापता होने की खबर से शहर में चिंता का माहौल है. आज जुगसालाई विधायक मंगल कालिंदी ने देवांग गांधी के आवास पहुंच कर उनसे मुलाक़ात की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. साथ ही विधायक मंगल कालिंदी ने झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ से देवांग गांधी का फ़ोन पर बात करवाई. मंत्री ने देवांग गांधी को बताया कि सरकार इस विषय को लेकर गंभीर हैं और उचित करवाई की जा रही हैं. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कोल्हान डीआईजी से भी बात कर मामले की प्रगति की जानकारी ली. साथ ही जल्द कैरव गांधी कि तलाश करने को कहा. विधायक ने कहा कि वारदात को अंजाम देने वालों को बक्शा नहीं जायेगा. झारखंड सरकार इस विषय में गंभीर हैं और प्रशासन अपना काम कर रहा हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसी भी हाल में इस तरह के अपराध या अपराधी को जीरो टोलरेंस पर रखते है. जल्द ही लापता कैरव गांधी को खोज निकाला जायेगा.











