गालूडीह: बड़ाखूर्शी पंचायत के आमचुड़िया गांव में सोमवार को मुहूल कुड़ी मेला समिति द्वारा पहली बार टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मेले में लोक संस्कृति के प्रति लोगों का खास आकर्षण देखने को मिला. विभिन्न गांवों से ग्रामीण एक दर्जन से अधिक छोटी-बड़ी टुसू प्रतिमाएं लेकर पहुंचे थे. पारंपरिक टुसू गीतों पर युवक-युवतियों ने नृत्य किया और नाच-गान का दौर देर शाम तक चलता रहा. पुरुलिया की झुमुर शिल्पी गायत्री महतो और उनकी टीम ने एक से एक बढ़कर झुमुर प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान झुमुर शिल्पी ने ‘आमी झुमुर झुमुर झुमुर रानी’, ‘शैम्पू कोरा चूल आमार उड़े उड़े जाए चेगड़ा देखे सोबाई कोरे हाए हाए’, ‘साथी आए रे आए रे फिरे तोर भालोबासा कान्दछे घोरे, तुई हामके भूले जा रे पगला जोनोमेर मतन आदि झुमुर गाकर लोगों का खूब मनोरंजन कराया. वहीं, कुस पुतुल झारखंड आदिवासी छोउ नृत्य संगठन के छऊ उस्ताद खिरोद सिंह मुंडा की टीम में छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम देखने के लिए देर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही. टुसू प्रतियोगिता में गालूडीह की टुसू प्रतिमा को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार जोड़डीह को 10 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार राजबासा को 8 हजार रुपये प्रदान किया गया. इस मौके पर मुखिया हरिपद सिंह, डॉ सपन महतो, रतन महतो, सदानंद पात्र, मधुसूदन गिरी, मंटू महतो, प्रेमचंद महतो, गोपेश्वर महतो, त्रिशंकु प्रामाणिक, अजित महतो, झंटू सिंह, सपन सिंह, गोविंद महतो, अजित महतो, उमा टुडू, भादो हांसदा आदि उपस्थित थे.











