गालूडीह : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रुआम गांव के कुलगोड़ा टोला के ग्राम प्रधान (माझी बाबा) सुनील टुडू (45) का सोमवार को निधन हो गया. सूचना पर माझी परगना महाल के प्रखंड अध्यक्ष सह देश विचार सचिव बहादुर सोरेन और महासचिव सुधीर सोरेन उनके गांव पहुंचे. उन्होंने माझी परगना महाल का झंडा और पगड़ी पहनाकर उनको नमन किया. सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं उनकी पत्नी और बेटा ईश्वर टुडू, लखीराम टुडू को सांत्वना भी दी. (नीचे भी पढ़ें)
बहादुर सोरेन ने बताया कि वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. सुनील टुडू पेसा कानून अधिनियम, मांझी परगना महाल में अहम भूमिका निभाई थी. उनका निधन महाल के लिए अपूरणीय क्षति है.











