जमशेदपुर : इंस्टीच्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (आइसीएसआइ) जमशेदपुर चैप्टर की प्रबंधन समिति का गठन किया गया. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आइसीएसआइ) जमशेदपुर चैप्टर की प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों का चुनाव कंपनी सचिव के जमशेदपुर शाखा कार्यालय के बैठक में किया गया. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद सर्वसम्मति से अध्यक्ष अंकित मजुमदार, उपाध्यक्ष सपना कुमारी अग्रवाल, सचिव श्वेता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष तनयजीत दास को चुना गया. वर्तमान अध्यक्ष शालिनी कुमारी अग्रवाल ने बताया कि नयी प्रबंधन समिति शुक्रवार 19 जनवरी से कार्यभार ग्रहण करेगी. समिति के चयनित सदस्यों में अंकित सिंह और शिखा नरेडी भी शामिल हैं. इनका सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए रहेगा.











