गालूडीह: पूर्वी सिंहभूम जिला कृषि विभाग द्वारा मंगलवार को दारिसाई कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. इसमें आसपास सहित दूर-दराज के किसान ने भाग लेंगे. अतिथि के रूप में घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, मंगल कालिंदी, समीर मोहंती, संजीव सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू शामिल होंगे. (नीचे भी पढ़े)
किसान मेला में किसान खेतों में उत्पादित सब्जियों व अनाज को प्रदर्शनी में रखेंगे. विभिन्न ऐजेंसियों द्वारा उपयोगी लघु कृषि यंत्र, बीज आदि से संबंधित स्टाल लगाये जायेंगे. स्टॉल भ्रमण कर कृषक उपयोगी यंत्र की जानकारी एवं खरीद कर सकेंगें. इस किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी में हजारों कृषकों के परिभ्रमण का लक्ष्य है. इसकी जानकारी केंद्र के वरीय सह प्रधान डॉ जयंत कुमार लाल ने दी.











