जादूगोड़ा : झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की जादूगोड़ा माइंस यूनिट के अध्यक्ष बसंत टोपनो ने यूसिल प्रबंधन को पत्र लिख कर जादूगोड़ा के 15 विस्थापितों को दस्तावेज के आधार पर नियोजन देने की मांग की है. इसको लेकर उन्होंने उप महाप्रबंधक (कार्मिक) राकेश कुमार को पत्र लिखकर नियोजन की मांग करते हुए ऐसा नहीं होने पर सात दिन बाद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है. बसंत टोपनो ने इस संबंध में कहा कि कंपनी प्रबंधन को एक सप्ताह की मोहल्लत दी गई है. कंपनी वार्ता के जरिये मामले को सुलझाए, अन्यथा जोरदार आंदोलन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि नौकरी से वंचित विस्थापितों की सूची ने सुशांत कुमार मंडल, (उत्तरी इचड़ा), (जीतेन सिंह, उतरी इचड़ा), सुखलाल किस्कू (मेचुआ) समेत 15 विस्थापितों के नाम हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिग्रहण के बदले इनमें से किसी भी परिवार को नियोजन नहीं मिला है. कंपनी इस दिशा में पहल करे, अन्यथा नरवापहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट की तर्ज पर जोरदार आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी.











