जादूगोड़ा : गणतंत्र दिवस से पूर्व सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र, जादूगोड़ा की ओर से स्थानीय स्कूली बच्चों के बीच वन्दे मातरम् गीत का अभ्यास कराया गया, ताकि बच्चे वन्दे मातरम् राष्ट्रीय गीत के भाव को समझ सकें व उनमें देश प्रेम की भावना को जागरित किया जा सके, जिसकी शुरुआत माटीगोड़ा उत्क्रमित उच्च विद्यालय, राखा कॉपर से की गई जहां जवानों ने भी बच्चों के साथ वंदे मातरम के गीत गाये. इस दौरान बच्चों को वंदे मातरम के गीत के महत्व के विषय में बताया गया. इस मौके पर रमेश कुमार पुलिस उपमहानिरीक्षक, नीरज कुमार (उप कमांडेंट), सहायक कमांडेट जफर आलम के साथ ही प्रिंसिपल आमिर समीर तथा शिक्षक-शिक्षिकाए भी शामिल रहे.











