
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने वीणापानी बाड़ी आश्रम के बगल में, कोचाबाजार, डुंडु, गदड़ा मैन रोड राधा कृष्णा बॉयज क्लब, खाकड़ीपाड़ा के महतोडीह हरी मंदिर के समीप, गोबिंदपुर भूमियार क्लब के पास, सरजामदा बासटोला, गदड़ा चुना गोदाम के समीप, केरेज कॉलोनी शिव मंदिर के समीप, गोविंदपुर स्टेशन के समीप, बारिगोड़ा स्ट्राइकर बॉयज क्लब,बामणगोड़ा यंग चॉइस क्लब, गोलपहाड़ी काली मंदिर के समीप, जोजोबेड़ा राजकीय मंध्य विद्यालय के समीप, कैराज कॉलोनी मुखी बस्ती, मखदमपुर मुंसी मोहल्ला, खरंगाझार के सब्जी मंडी कालीपूजा बेदी के समीप, गदड़ा मेन रोड यंग जनरेशन क्लब, ट्यूब कॉलोनी बारिडीह, राजवाड़ा पैलेस अपोजिट आशियाना रेजीडेंसी आदि स्थान में विभिन्न सरस्वती पूजा पंडालों का उदघाटन किया.(नीचे भी पढ़े)

पूजा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. उपस्थित लोगों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी तथा अभिभावकों को अपने बच्चों को जीवन में उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिए जाने कि सलाह दी. बसंत पंचमी की बधाई देते हुए विधायक ने कहा कि यह दिन बताता है कि सीखना कभी खत्म नहीं होता।जो आज सीखेंगे,वही कल काम आएगा.




