गालूडीह : गालूडीह नेताजी सुभाष जयंती समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष मानस दास की अध्यक्षता में महुलिया पंचायत अंतर्गत सुभाष चौक में नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये. इस अवसर पर सभी ने चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जबकि उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर जन्मदिन मनाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
चौक में तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्र गान और भारत माता की जय, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आदि के नारे लगाए गए. मानस दास ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक शहर में एक हिंदू बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था. मौके पर समिति के अध्यक्ष मानस दास, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, राजा राम गोप, अशोक दत्ता, अशोक सरकार, डी डी लोहरा, प्रणवेश दत्ता, माहेश्वर दत्ता खां, कपिल देव शर्मा, सचिन सरकार, राजा सेन, शीला गोप, डोमोन गोप, खुदीराम महतो आदि उपस्थित थे.




