गालूडीह : गालूडीह व आसपास क्षेत्रों में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई. क्षेत्र के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान के साथ उनकी पूजा-अर्चना की गई. इस अवसर पर पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
निर्धारित समय पर पुरोहितों ने पूजा संपन्न कराई. श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित कर उनसे मन्नतें मांगीं. मां की मधुर गीत और जयकारों की गूंज से आसपास का वातावरण उत्साह से भर उठा. कई शिक्षण संस्थानों में सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. पूजा को लेकर छोटे-छोटे बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया.




