गालूडीह : गालूडीह स्थित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुई. इस दौरान देवी सरस्वती की आराधना की गई एवं उनके चरणों में पुष्प अर्पित किए गए. पूजा में घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन शामिल हुए. उन्होंने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की. मौके पर कालीपद गोराई, दुर्गाचरण मुर्मू, वकील हेंब्रम, रतन महतो, अशोक महतो, सीपू शर्मा, वार्डन अंजनी कुमारी आदि उपस्थित रहे.




