चाकुलिया : चाकुलिया की नेताजी सुभाष वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में शुक्रवार को डाक बंगला परिसर में 21वां नौ दिवसीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती सह गूंज महोत्सव का आगाज हुआ. विधायक सह सोसाइटी के संरक्षक समीर कुमार मोहंती के नेतृत्व में जिला परिषद के डाकबंगला स्थित कार्यक्रम स्थल से फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च बिरसा चौक पहुंचा, जहां विधायक समेत अन्य ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. (नीचे भी पढ़ें)

यहां से फ्लैग मार्च मुख्य बाजार पथ होते हुए नया बाजार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पहुंचा. विधायक समीर कुमार मोहंती समेत अन्य अतिथियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. यहां से फ्लैग मार्च डाकबंगला पहुंचकर संपन्न हुआ.(नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, गौतम दास, मुखिया साहेब राम मांडी, शिव चरण हांसदा, मो गुलाब, शुभदीप दास, गौतम शर्मा, राजा बारिक, विक्रम बारिक, निकुंज लोधा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.




