जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर 26 जनवरी को जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. गोपाल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम होगा. इसे लेकर 26 जनवरी की सुबह 6 बजे से लेकर रात 11 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की नो इंट्री रहेगी. यह नियम बस के लिए लागू नहीं है. नये नियम के तहत कोई भी भारी वाहन सुबह 6 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक शहर में प्रवेश कर सकेगा. शनिवार को इस संबंध में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी ने संयुक्त निर्देश जारी किया है.





