
जमशेदपुर : जमशेदपुर में गणतंत्र दिवस 2026 को लेकर गोपाल मैदान में आयोजित परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और एसएसपी पीयूष पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. परेड में एक प्लाटून जैप-6, दो प्लाटून जिला पुलिस बल, एक प्लाटून जिला गृह रक्षक तथा दो प्लाटून एनसीसी (महिला/ पुरूष) के अलावा स्काउट एंड गाइड के दो प्लाटून शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

जिला के वरीय पदाधिकारियों ने समारोह की तैयारी को लेकर मुख्य समारोह स्थल में की जा रही अन्य तैयारियों का भी अवलोकन किया तथा ससमय सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निमित्त आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जिला स्तरीय समारोह में 26 जनवरी को पूर्वाह्न 09:05 बजे झंडोतोलन होगा तथा आकर्षक झांकियां इस समारोह की शोभा बढ़ाएंगी, तैयारियां अंतिम चरण में है.




