पोटका: पोटका 11 के जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने रविवार को तीन विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास पुजा अर्चना के उपरांत नारियल फोड़कर किया .शिलान्यास किये गए योजनाओं में 15वां वित्त आयोग से हल्दीपोखर बाजार में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत के कोचा कुली में पीसीसी पथ निर्माण एवं हेंसडा पंचायत के जुड़ी पहाड़ी में पीसीसी पथ निर्माण कार्य शामिल है, योजनाओं की कुल लागत लगभग 12 लाख रुपये है . (नीचे भी पढ़े)

मौके पर पार्षद सूरज मंडल ने कहा कि चुनाव में जनता से किये गए वायदों के अनुसार क्षेत्र में योजनाओं का चयन जनहित में देखते हुए किया गया है. आगे भी जनता से किये गए वायदों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा .इस अवसर पर राजू गुप्ता, दिनेश कर,पोलटू मंडल,जितेन्द्र गुप्ता, मलय मंडल, नीलेश खँडवाल, रमेश मोदक,सूरज मोदक,अमरनाथ गुप्ता, मोना राय,सूरज साहू,अभिमन्यु खंडायत आदि उपस्थित थे .








