पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार को प्रखंड के मंगलासाई में स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. विधायक ने सर्वप्रथम विद्यालय के तमाम कक्षाओं में जाकर छात्रों से पठन पाठन समेत आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली. साथ ही विधायक ने छात्रों से शिक्षा पर सवाल जबाब भी किया जिससे विधायक संतुष्ट नहीं दिखे और शिक्षकों को पढ़ाई की गुणवत्ता पर सुधार का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान विधायक ने छात्रों के उपस्थिति पंजिका की भी जांच की जिसमे 20 छात्र अनुपस्थित पाए गए. विद्यालय के प्राचार्य दुलार चन्द्र साव ने विधायक से विद्यालय में स्टाफ सफाई कर्मचारी की कमी के साथ साथ क्षेत्र में प्रदूषण की शिकायत भी की. (नीचे भी पढे़ं)

मौके पर विधायक ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसका प्रयास शिक्षक करे सरकार ग्रामीण छात्रों के हित मे इस विद्यालय का संचालन कर रही है जिससे कि ग्रामीण छात्र बेहतर शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ सके. उन्होंने बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि कक्षा 6 से 8 तक मे कूल 124 छात्र पंजीकृत है पर उपस्थित सिर्फ 104 है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों को स्पस्ट निर्देश दिया गया है कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे शिक्षकों द्वारा विद्यालय में कुछ कमी खामियों की जानकारी दी गई है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है जिस पर जल्द सुधार होगा.



