जादूगोड़ा : यूरेनियम विकिरण के दुष्प्रचार के खिलाफ यूसिल ने बुधवार को जादूगोड़ा क्लब भवन में भव्य समारोह आयोजित कर आम जनता के मन में फैले भ्रम को सेमिनार के जरिय खत्म किया. इधर इस मौके पर जादूगोड़ा नरवा पहाड़, राखा कॉपर समेत यूरेनियम प्रोजेक्ट के आसपास के 10 गांव के माझी बाबा, ग्राम प्रधान, शिक्षकों व छात्रों ने शिरकत की. इस दौरान यूरेनियम के दुष्प्रभाव को लेकर ग्रामीणों के मन में चल रहे कैंसर के बढ़ते कदम, नदी में प्रदूषित पानी छोड़े जाने प्रभाव, यूरेनियम के अपशिष्ट वापस जादूगोड़ा में खपाने जैसे संवेदनशील सवालों को भी समारोह के विशिष्ट अतिथि सह बीएआरसी मुंबई के वैज्ञानिक डॉ व्योम सक्सेना व जादूगोड़ा यूनिट के प्रभारी सह वैज्ञानिक एम के सेठी ने वैज्ञानिक तथ्यों के साथ सवालों का जवाब दिया. इधर जवाब पाकर यूरेनियम विकिरण को लेकर फैले भ्रम से ग्रामीण संतुष्ट दिखे. इस दौरान राजदोहा गांव के माझी बाबा माझी युवराज टुडू ने यूसिल के विकिरण जागरूकता अभियान की प्रशंसा की तथा सुझाव दिया कि ऐसे अभियान की सफलता के लिए स्थानीय भाषा ओलचिकी के माध्यम से प्रचार-प्रसार पर बल दिया ताकि स्थानीय लोग भी यूरेनियम विकिरण के फायदे से अवगत हो सके. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके ओर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डॉ कंचम आनंद राव ने कहा कि झारखंड के जादूगोड़ा में यूरेनियम उत्पादन से छात्रों के चेहरे पर मुस्कान, गरीबी उल्मूलन, देश की तरक्की का मुख्य घटक है. अब उन्हें यूरेनियम को लेकर पड़ोसी देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है. उन्होंने आगे कहा कि इस यूरेनियम प्रोजेक्ट में यूरेनियम प्रसंस्करण में हर एक ग्राम यूरेनियम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा सुनिश्चित करेगी व पर्यावरण को नुकसान किए बैगर 24/ 7 बिजली आपूर्ति संभव है. इस समारोह को समारोह के विशिष्ट अतिथि बीएआरसी मुंबई के वैज्ञानिक डॉ बी सक्सेना और जादूगोड़ा बार्क के प्रभारी एम के सेठी ने भी संबोधित किया तथा कहा कि यूरेनियम उत्पादन में सुरक्षा मानकों का पूरा ख्याल रखा जाता है. (नीचे भी पढ़ें)
यह भी पढ़ें: jamshedpur rural- बहरागोड़ा के धानघोरी में नाले पर सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, जांच की मांग
इस दौरान परमाणु ऊर्जा के विस्तार व उसकी सुरक्षित उत्पादन से लोगों को अगवत कराया तथा कहा कि ऊर्जा का एक रूप है विकिरण. स्वस्थ्य रहने के लिए विकिरण फायदेमंद है. अंत में उन्होंने कि विकिरण से फायदा ज्यादा है, जरूरत है धारणा व भ्रम को दूर कर इसका उपयोग स्वास्थ्य के लिए करना नुकसान दायक नहीं है. इसके पूर्व यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डॉ कंचम आनंद राव, विशिष्ट अतिथि बीएआरसी मुंबई के वैज्ञानिक डॉ बी सक्सेना, जादूगोड़ा बार्क यूनिट के प्रभारी एमके सेठी, कार्यकारी निर्देशक एमके सिंघई ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम का संचालन जादूगोड़ा मिल सुप्रिटेंडेंट राजा सिन्हा व देवाशीष सतपति ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ पीके अधिकारी ने की. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जादूगोड़ा, नरवापहाड़, राखा कॉपर के माझी बाबा, ग्राम प्रधान के रूप में माझी युवराज टुडू शिव चरण मुर्मू, सुभाष सिंह, यूनियन नेता भरत किस्कू, सुरजीत सिंह समेत कंपनी के वरीय अधिकारियों की ओर से यूसिल के महाप्रबंधक मनोज कुमार, कंपनी सचिव बीसी गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी एस के सेनगुप्ता, आईएसओ हेड डॉ केके राव, उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार, डॉ चौहान, अभिषेक बर्मा, चंदन झा, डॉ पीके अधिकारी, आरके मिश्रा ( कार्पोरेट प्लानिंग), गिरीश गुप्ता, स्टेलिन हेंब्रम, समेत कई वरीय अधिकारियों ने शिरकत की.














