चाईबासा : आदिवासी छात्र एकता केंद्रीय कमेटी ने झारखंड के अनुसूचित पांचवीं अनुसूची क्षेत्रों में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव का विरोध किया है. इसे लेकर उन्होंने 21 और 23 फरवरी तक कोल्हान प्रमंडल में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया है. (नीचे भी पढे़ं)
इसका ज्ञापन उन्होंने कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन विक्रम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है. संगठन का कहना है कि पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को नजरअंदाज कर निकाय चुनाव कराए जा रहे हैं, जो संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है. (नीचे भी पढे़ं)
उन्होंने नियम-कानून का हवाला देते हुए चुनाव रद्द करने की मांग की है. 23 फरवरी को प्रस्तावित मतदान पर भी बंद का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. बंद समर्थकों ने स्पष्ट किया है कि उस दिन पूरी तरह से कामकाज ठप रखा जाएगा और पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में एक भी मतदान नहीं होने देने की रणनीति बनाई गई है. (नीचे भी पढे़ं)
आदिवासी छात्र एकता के संयोजक इंदर हेंब्रम ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अनहोनी की स्थिति में जिला प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होगा। संगठन ने कहा कि प्रशासन को पहले ही ज्ञापन के माध्यम से स्थिति से अवगत करा दिया गया है. ज्ञापन सौंपने में अजीत, कल्याण हांसदा, अन्नया, रावण टुडू, जनता सरदार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.














