रामगोपाल जेना, चाईबासा: चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन प्रकाश को नगरवासियों का अपार स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है. अध्यक्ष पद सिर्फ पद नहीं बल्कि जनता की उम्मीदों, विश्वास और सपनों की जिम्मेदारी को अपने कंधों पर लेने का संकल्प है. उन्होंने वार्ड 5, वार्ड 15, वार्ड 16, मेरी टोला, बड़ा नीमडीह, न्यू कॉलोनी सहित विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को साझा किया. (नीचे भी पढ़े)

कई स्थानों पर सभाएं भी आयोजित की गईं, जहां भारी संख्या में महिलाएं, युवा एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे.नितिन प्रकाश ने कहा, जो लोग आज बिना किसी स्वार्थ के मेरे साथ खड़े हैं, मैं उनसे वादा करता हूं कि उन्हें अपने फैसले पर कभी पछतावा नहीं होगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वर्षों से जिस तरह वे शहरवासियों के सुख-दुख में सहभागी रहे हैं, वही प्रतिबद्धता आगे भी जारी रहेगी.सार्वजनिक जीवन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है. (नीचे भी पढ़े)

वे चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष, कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य तथा फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष के रूप में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन कर चुके हैं.उन्होंने कहा कि उनके लिए चाईबासा केवल एक शहर नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक धरोहर है. इसको सजाना और संवारना हम सभी का नैतिक दायित्व है. शहर के गली कूचों से अवगत हूं. यहां की समस्याओं को जानता हूं. फिर भी खाता 21 अभियान के माध्यम से मैं घर-घर जाकर समस्याओं को समझा और समाधान की दिशा में स्पष्ट प्राथमिकताएं तय की हैं.













