रामगोपाल जेना/चाईबासा : चाईबासा में नगर पालिका (आम) चुनाव–2026 के लिए चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज चाईबासा परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से जिले के चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद के कुल 87 मतदान केंद्रों के लिए गठित मतदान दलों को रवाना किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त चंदन कुमार ने सभी मतदान कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है. उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को निष्पक्ष, पारदर्शिता के साथ एवं स्वच्छ वातावरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने मतदान दलों को ईवीएम एवं अन्य चुनाव सामग्रियों के सुरक्षित संचालन, निर्धारित समय पर मतदान केंद्र पहुंचने तथा मतदान के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने की बात कही. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मतदान कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से सभी मतदान दलों को सफल एवं सुरक्षित निर्वाचन कार्य हेतु शुभकामनाएं दीं.














