जमशेदपुर : बाग़ुनहातु में प्रसाद चतुर्भुज फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बाल मेले के दूसरे दिन, रविवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के आदर्श गुप्ता मुख्य अतिथि थे. फाउंडेशन के संस्थापक अनुभव कुमार ने बताया कि बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए कार्यरत इस संस्था द्वारा आयोजित बाल मेले में आज बच्चों ने योग किया एवं मैराथन में करीब 1000 बच्चों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

अनुभव ने बताया कि संस्था बच्चों के लिए एक प्ले स्कूल भी चलाती है एवं बच्चों को प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है. मुख्य अतिथि सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि बाग़ुनहातु में पिछले कई वर्षों से यह बाल मेला आयोजित होता आ रहा है, जो बच्चों के विकास और उनकी क्षमता को विकसित करने के लिए एक अनुकरणीय प्रयास है. बच्चे स्वस्थ रहेंगे, तो देश भी स्वस्थ रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण अधिनियम लागू हुआ है. उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में बच्चों की रुचि हो, बच्चों को उस क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए. हमें उम्मीद है कि इसी प्रकार प्रत्येक वर्ष बाल मेले का आयोजन चलता रहेगा.














