कैंडी: इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 51 रन से हरा दिया. रविवार को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए. ओपनर फिल सॉल्ट ने 40 गेंदों पर 62 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. (नीचे भी पढ़े)
विल जैक्स ने 21 रन का योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके. जवाब में श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और टीम 16.4 ओवर में 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. कप्तान दसुन शनाका ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने 3 विकेट लिए. जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और लियम डॉसन ने 2-2 विकेट चटकाए. और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ. ऑलराउंडर विल जैक्स ने 3 विकेट लेकर मैच श्रीलंका की तरफ मोड़ दिया. उन्होंने बल्लेबाजी में 94 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद 14 बॉल पर 21 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को 140 रन के पार पहुंचाया.











