जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के 23 फरवरी को होने वाले मतदान के एक दिन पहले अध्यक्ष पद की प्रत्याशी निलुफर हुसैन ने झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. निलुफर हुसैन ने पहले तो नामांकन वापस नहीं लिया था. नामांकन करने के बाद ताबड़तोड़ प्रचार कर रही थी. वो कल तक खुद जमशेदपुर के डीसी ऑफिस गयी थी. डीसी ऑफिस में जाकर यह शिकायत की थी कि जुगसलाई मुसलिम बहुल इलाकों के बूथ में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाये ताकि एक वर्ग विशेष के लोग उनको धमका रहे है.(नीचे भी पढ़े)
मतदाताओं को रोक सकते है. लेकिन चुनाव के ठीक एक दिन पहले रविवार की शाम उन्होंने हिदायतुल्लाह खान के साथ मीटिंग की और कहा कि वह कौम की खातिर हिदायतुल्लाह खान का समर्थन करते है ताकि उनके कौम का व्यक्ति अध्यक्ष बन सके. निलुफर हुसैन ने हिदायत खान की पत्नी नौशीन खान को जिताने की अपील की है. निलुफर हुसैन का समर्थन मिलने के बाद मुसलिम समुदाय में अब हिदायतुल्लाह खान और उनकी पत्नी नौशीन खान एक मात्र विकल्प के तौर पर नजर आ रहे है. हालांकि, अब भी वहां से कई प्रत्याशी चुनावी मैदान में है.















