जमशेदपुर : जमशेदपुर रजक समाज केंद्रीय कमेटी की ओर से रविवार को कदमा स्थित कुड़ी मोहंती सभागार में संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती मानायी गयी. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह , पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, सड़क परिवहन राज मार्ग विभाग भारत सरकार के निर्देशक डॉक्टर अजय कुमार रजक, इंजिनियर राजेश रजक, इंजीनियर संजय रजक, समाजसेवी ज्योति मिश्रा, भारतीय स्टेट बैंक यूनियन नेता रिंटू रजक एवं सचिन रजक मौजूद थे. मौके पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि शिक्षा हर समाज का सबसे बड़ा हथियार है. इसलिए हर परिवार को अपने बच्चे को उच्च शिक्षा जरूर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि संत गाडगे बाबा ने जिस तरह समाज की कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई की. (नीचे भी पढ़े)
उससी तरह हमें भी अपने समाज को सुदृढ़ बनाना होगा. मौके पर उन्होंने कहा कि जल्द ही अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र बनाने का भी सामाधान निकाल लिया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान समाज के कई वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया.वहीं, संत गाडगे बाबा की जीवनी पर आधारित एक नाटक भी भी मंचन किया गया. कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर अजय कुमार रजक (निर्देशक सड़क परिवहन राज मार्ग मंत्रालय ) के लिखित पुस्तक राम राज से लोकतंत्र तक जो संमूर्ण भारत वर्ष में धोबी समाज के दिनचर्या जीवन पर लिखित पुस्तक का विमोचन हुआ. मंच का संचालन रामाशीष रजक एवं बिमल रजक ने की. कार्यक्रम को सफल सफल आयोजन अध्यक्ष अजय रजक की अध्यक्षता में हुई. मौके पर अशोक चौधरी, रामलाल रजक, शिव रजक, नवीन रजक, संजय रजक, धनंजय लाल सुरेंद्र रजक , महेद्र रजक व अन्य लोग मौजूद थे.















