नई दिल्ली : सुरक्षा बलों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़े आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश का भंडाफोड़ किया है. सुरक्षा बलों ने इस मामले में कुल आठ संदिग्ध लोगों को देश के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया है. तमिलना़डु एवं पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार इक्त आरोपिययों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल बताया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
सुरक्षा बलों ने जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें मिजानुर रहमान, मो शहजाद उमर, मो लिटन, मो शाहित एवं मो मुजीब शामिल हैं. दिल्ली पुलिस के ये सभी आरोपी गारमेंट सेक्टर में कार्यरत थे एवं फर्जी पहचान पत्र के सहारे लंबे समय से रह रहे थे. बताते चलें कि दिल्ली पुलिस को इनपुट मिले थे कि आतंकवादी देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में साजिश रच सकते हैं. साथ ही, बांग्लादेश के कुछ कट्टरपंथी संगठनों से भी उनका संपर्क सामने आया है. (नीचे भी पढ़ें)
दिल्ली पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों ने दिल्ली एआइ समिट के दौरान मेट्रो स्टेशन के बाहर ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर भी लगाए थे. सभी आरोपी आपस में संपर्क में थे एवं सोशल मीडिया के जरिये आपस में बात कर रहे थे. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब शनिवार को दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया था. सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि आतंकी लाल किले के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है.














