जमशेदपुर : उत्तरी किताडीह पंचायत भवन में सोमवार को निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ. उत्तरी किताडीह पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मुर्मू की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम आयोजित हुआ. श्री मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि खूंटी टैंकर संगठन के द्वारा खूंटी और रांची क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक प्रोग्राम किये जा रहे हैं. इस कार्यक्रम में खूंटी टैंकर संगठन के अध्यक्ष टीका खान, झारखंड आंदोलनकारी संगठन के सलाहकार सुनील कुमार तांती उर्फ नंदा तांती, सलाहकार सैयद एजाज अहमद और किताडीह मस्जिद के इमाम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
यूनियन के अध्यक्ष टीका खान ने कहा कि खूंटी में पांच कंप्यूटर देकर वहां के बच्चों को फ्री में कंप्यूटर प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है और बच्चों के बीच पुस्तकें वितरित कर उन्हें बहुत खुशी हुई. यूनियन के सलाहकार और झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार तांती ने कहां कि यूनियन की ओर से बच्चों को किताब के साथ-साथ आनेवाले समय में पढ़ाई के साथ ही खेल से संबंधित अन्य सामग्रियां भी मुहैया कराई जाएंगी. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में यूनियन हमेशा बच्चों के साथ खड़ी दिखाई देगी. यूनियन के सलाहकार सैयद एजाज अहमद ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं. उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि आप लोग मन लगाकर पढ़ाई करो यूनियन आपके साथ है. इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 तक के निःशुल्क पुस्तक वितरण किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में किताडीह ग्राम सभा के संजय बारला, ग्राम सभा के कोषाध्यक्ष ईंधन टोपनो, ग्राम सभा के सदस्य डैनियल, आइंद खेला सोरेन, जोगिंदर राव, टी अहमद, अदनान खान, असगर खान, महेंद्र पात्रो, मनोज सिंह का विशेष योगदान रहा.














