पोटका : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका प्रखंड के विभिन्न गांवों में सांसद निधि के पांच विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. शिलान्यास किये गए योजनाओं में हल्दीपोखर साहू पाड़ा में तिरिंग मुख्य पथ से मंडल पाड़ा तक पीसीसी पथ निर्माण (लागत 5.37 लाख),
तेतला पंचायत के तुड़ी गांव में सामुदायिक विकास भवन निर्माण (लागत – 8.18 लाख), जामदा पंचायत के बंगालीबासा में क्लब भवन निर्माण (लागत-6.77 लाख),सानग्राम पंचायत के बुरुडीह में श्मशान घाट निर्माण (लागत – 4 लाख), सानग्राम पंचायत के रायपुर गांव में श्मशान घाट निर्माण (लागत- 6.85 लाख) शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर सांसद ने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में सांसद निधी से विकास योजनाओं का चयन ग्रामीणों की मांग पर प्राथमिकता के आधार पर किया गया है. उन्होंने कहा कि हल्दीपोखर कि साहू पाड़ा में जलजमाव से भारी समस्या आ रही थी जो सड़क निर्माण के साथ समाप्त हो जाएगी. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, भाजपा नेता सुदीप दे, गणेश सरदार, मनोज सरदार, दुलाल मुखर्जी, गौरांग साव, शक्ति मंडल, संजय कुंडू, निलय मंडल, सूरज साहू, मनोज मंडल आदि उपस्थित थे.











