सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के छोटा गम्हरिया पंचायत अंतर्गत निर्मल पथ रोड संख्या 6 में बुधवार दोपहर करीब एक बजे एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार शिवानी गोराई नामक महिला ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. आनन-फानन में इसकी सूचना गम्हरिया थाना को दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामचंद्र रजक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.


















