जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित झामुमो के कार्यालय में पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो का शहादत दिवस मनाया गया. इस मौके पर स्वर्गीय सुनील महतो को श्रद्घांजलि अर्पित की गयी. यह उनका 19वां शहादत दिवस था. करीब 19 साल बाद 4 मार्च को ही सुनील महतो का सांसद रहते हुए नक्सलियों ने गोलियों से भुन दिया था, जिससे उनकी मौत हो गयी थी. (नीचे भी पढ़े)
उस दिन भी होली का ही दिन था. इस कारण उनकी शहादत को लेकर लोग भावुक हो गये. कार्यकर्ताओं की आंखें नम हो गयी. इस मौके पर श्रद्धांजलि देने वालों में खुद्दू राव, उमानाथ झा, प्रितम हेम्ब्रम, राकेश राव, अंकित सिंह, राजा सिंह, प्रह्लाद लोहार, समीर दास, रवि राव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







