पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के टाटा हाता मुख्य मार्ग पर महुलडीहा (पावरु) के समीप अज्ञात अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के गोपिनाथपुर के रसराज बेहरा (78 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना शनिवार दोपहर लगभग दो बजे की है. इस संबंध में आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि यह वृद्ध व्यक्ति सड़क किनारे चल रहा था. इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक वाहन ने इसे अपने चपेट में ले लिया, जिससे कि वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. (नीचे भी पढे़ं)

घटना को अंजाम देने के बाद वाहन तेज गति से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है. थाना प्रभारी संन्नी टोप्पो ने बताया कि पुलिस फरार वाहन का पता लगाने में जुट गई है.







