जमशेदपुर : टाटा कमिंस में पेड इंटर्नशिप का आवेदन आमंत्रित किया गया है. इसके लिए आवेदक 25 मार्च तक अपना आवेदन दे सकते है. निकाले गये सरकुलर के मुताबिक, इंटर्नशिप के लिए बीई, बीटेक, और एमबीए छात्र-छात्राएं पेड समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए अपना आवेदन कर सकते है. इसके तहत बीई, बीटेक उत्तीण वर्तमान डिग्री में 60 फीसदी या उससे अधिक अंक अनिवार्य हैं. कोई भी बैकलाग या बकाया बकाया नहीं होना चाहिए. वर्तमान में 7वें सेमेस्टर (तीसरे वर्ष) के छात्र इसके पात्र होंगे. इसकी अवधि 2 से 6 महीने (जून-दिसंबर) होगी. वहीं, एमबीए के प्रथम वर्ष के छात्र (तीसरे सेमेस्टर की इंटर्नशिप हेतु) पात्र होंगे. (नीचे भी पढ़ें)
इसके लिए भी 60 फीसदी अंकों की अनिवार्यता है. इसकी अवधि 2 महीने (अप्रैल-जून समर ब्रेक) तय की गयी है. इच्छुक उम्मीदवार कंपनी द्वारा जारी किये गये गूगल फॉर्म लिंक या क्यूआर कोड को स्कैन कर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. चयनित छात्रों को इसकी जानकारी उनके द्वारा साझा की गयी ईमेल आईडी पर दी जायेगी. इंटर्नशिप के लिए चयन कंपनी के तय नियमों और मानकों के आधार पर होगा. सफल उम्मीदवारों को न केवल सीखने का मौका मिलेगा. बल्कि कंपनी द्वारा स्टाइपेंड भी दिया जायेगा. चयनित छात्रों को उनके द्वारा दिए गए ईमेल आईडी पर सूचना भेजी जायेगी.



