चाईबासा : चाईबासा के बिहारी क्लब, संथोला में आज कृष्णा बजाज द्वारा बजाज ई-रिकी पी4005 की समारोह पूर्वक भव्य लांचिंग हुई. यह कार्यक्रम क्षेत्र में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ थे, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. दोनों अतिथियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक परिवहन व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया.(नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं ग्राहकों के लिए 10 लकी ड्रॉ भी आयोजित किए गए, जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए. साथ ही, इस अवसर पर 5 ग्राहकों को बजाज ई-रिकी पी4005 वाहन की डिलीवरी भी की गई, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया. इस कार्यक्रम में बजाज ऑटो लि के एएसएम (सेल्स) स्वदेश नायक तथा एएसएम (सर्विस) विवेकानंद सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने नए वाहन की विशेषताओं तथा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य पर अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग, परिवहन व्यवसायी और ग्राहक उपस्थित रहे. विभिन्न क्षेत्रों, जैसे चाईबासा (शंकोसाई, टैम्बो चौक), करिंदीह, मानगो, गम्हरिया, चौका एवं बहरागोड़ा से आए लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया. समारोह में संस्थान की ओर से मुकुंद रुंगटा, विवेक रुंगटा एवं यशवर्धन रुंगटा सहित अन्य अनेक लोग भी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर बजाज ई-रिकी पी4005 की विशेषताओं की जानकारी दी गई और बताया गया कि यह इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन कम लागत, बेहतर प्रदर्शन और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक के साथ तैयार किया गया है, जो क्षेत्र के चालकों और यात्रियों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगा. कृष्णा बजाज प्रबंधन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, ग्राहकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी भविष्य में भी क्षेत्र में आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.



