जमशेदपुर : जमशेदपुर के जीइएल चर्च यूथ एवं संडे स्कूल द्वारा हाल के दिनों में सम्पन्न हुए मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 17 से निर्वाचित अनीता देवगम का अभिनंदन किया गया. पुष्पगुच्छ देकर उनको सम्मानित किया गया. अनीता देवगम ने पूर्व में जीइएल चर्च यूथ एवं सन्डे स्कूल जमशेदपुर पेरिश की पदाधिकारी रह चुकी है एवं वर्तमान में सलाहकार के रूप में सेवा दे रही है. जमशेदपुर जिला एवं सरायकेला खरसांवा जिला के कुछ क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाली सभी जीइएल चर्च के युवाओं एवं युवतियों के बीच उनकी अच्छी छवि, लोकप्रियता और सम्मान है. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर जीइएल चर्च यूथ एवं सन्डे स्कूल जमशेदपुर पेरिश सभी पदाधिकारी एवं सभी स्थानों से आये युवा प्रतिनिधि मौजूद थे. सभी उनकी इस जीत पर हर्ष व्यक्त किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.




