जमशेदपुर : कोल्हान सहित झारखंड में शुक्रवार को फिर से बारिश का दौर आने वाला है. मौसम विभाग रांची केंद्र के पूर्वानुमान अनुसार राज्य में अगले 4 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है. वहीं शुक्रवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है. इस दैरान हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामतारा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भी बारिश का अनुमान है. (नीचे भी पढे़ं)
28-29 मार्च को इन जिलों में येलो अलर्ट – वहीं रांची, रामगढ़, चतरा, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश का अनुमान है.
30 को मार्च को इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान – रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है.



