रांची / जमशेदपुर : कोल्हान सहित पूरे झारखंड में चौथे दिन भी डीप डिप्रेशन असर देखने को मिला, जहां शुक्रवार सुबह से ही जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में झमाझम बारिश हो रही है. इससे जमशेदपुर की सड़क जलमग्न हो चुकी है. मानगो छोटा पुलिया पर पानी भर चुका है. सुबह 5:00 बसे से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और करीब 8.30 बजे के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. इस बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
मूसलाधार बारिश के कारण निचले इलाके में पानी बह रहा है. बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही है और गरज के साथ बौछारें गिर रही है. वही जमशेदपुर होकर बहने वाली खरकई और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इसे लेकर जिले में बाढ़ की स्थिति बन गई है. (नीचे भी पढ़ें)

सुबह 10 बजे की रिपोर्ट में खरकई नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. खरकई नदी का खतरें का निशान 129.00 है, जबकि वर्तमान में यह 129.68 मीटर पर बह रही है. वही स्वर्णरेखा नदी का खतरें का निशान 121.50 मीटर है, जबकि वर्तमान में नदी का जलस्तर 120.54 है. (नीचे भी पढ़ें)

मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर जारी की चेतावनी : मौसम पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड वासियों को घर से बाहर निकलते समय अपने साथ छाता और रेनकोट रखना ही पड़ेगा. मौसम विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वज्रपात (ठनका) की आशंका को देखते हुए सतर्क रहें. खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के पास बिल्कुल खड़े न रहें और मेघ गर्जन के समय घरों के अंदर ही सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है.




