रांची : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) को एक बार फिर से दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी मिल गया है. जेएससीए को एक मैच भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच टी 20 का मैच 9 अक्तूबर को जबकि दूसरा मैच 19 से 23 फरवरी तक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट मैच रांची के स्टेडियम में होगा. इसकी पुष्टि जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने की है. उन्होंने बताया है कि दो बड़े मुकाबले रांची को मिले है. 9 अक्तूबर को इस साल मैच होगा जबकि 2027 को भी टेस्ट मैच होगा. इससे लोगों को काफी रोमांच होगा. क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण होगा. इसको लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. इससे पहले भी झारखंड को कई सारे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी मिल चुकी है. फिर से नया मैच मिलने से जेएससीए को भी लाभ होगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की ओर से झारखंड को नया मैच देकर पूरी कमेटी को नया जोश से भर दिया है.



