रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के मधुसूदन महतो विद्यालय परिवार की ओर से नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उपाध्यक्ष विजय कुमार साव के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. बताया गया कि दोनों जनप्रतिनिधि मधुसूदन स्कूल के पूर्व विद्यार्थी रह चुके हैं, जिस पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान एमपीएस के डायरेक्टर बलराज हिन्दवार एवं मधुसूदन हाई स्कूल के डायरेक्टर निपेंद्र कुमार महतो ने अध्यक्ष सन्नी उरांव और उपाध्यक्ष विजय कुमार साव को बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धि ही किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी पहचान होती है और आज यह गर्व का क्षण है कि स्कूल के पूर्व छात्र नगर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जगदीश जामूदा ने किया.














