जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के एमकॉम सेमेस्टर-4 की विद्यार्थियों के लिए कुलपति प्रो इला कुमार के मार्गदर्शन में एक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया. वाणिज्य संकाय के सहयोग से डीन डॉ दीपा शरण एवं विभागाध्यक्ष डॉ कामिनी कुमार के निर्देशन में आयोजित उक्त औद्योगिक भ्रमण के तहत छात्राओं ने आरएसपी इंडस्ट्रीज का भ्रमण किया, जहां उन्हें दो समूहों में विभाजित कर आरएसबी यूनिट-3 एवं आरएसबी यूनिट- 1 का भ्रमण किया. (नीचे भी पढ़ें)
आरएसबी यूनिट-3 के भ्रमण पर गयी टीम का वहां की एचआर प्रमुख जया सिंह के सहयोग से हुआ भ्रमण अत्यंत सफल रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को आरएसबी इंडस्ट्रीज़ के विकास-क्रम तथा उनके ग्राहक आधार के बारे में जानकारी दी. इसके पश्चात सविता कुमारी ने विद्यार्थियों को कंपनी के प्रमुख उत्पाद – टैग एक्सल एवं लाइव एक्सल के बारे में अवगत कराया एवं संस्थापक आरके बेहरा एवं एसके बेहरा के योगदान पर प्रकास डाला, जिन्होंने ‘इंटरनेशनल ऑटो प्रोडक्ट्स’ की स्थापना की थी. इसके बाद विद्यार्थियों को प्लांट भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने उपकरणों के उप-भागों से लेकर अंतिम उत्पाद (एक्सल) तक की संपूर्ण उत्पादन प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा. यह अनुभव विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं यादगार रहा. इस दौरान डीन डॉ दीपा शरण एवं डॉ छगनलाल अग्रवाल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)

दूसरे समूह की विद्यार्थियों को आरएसबी यूनिट 1 का भ्रमण कराया गया, जहां प्लानिंग एचआर शुभा झा ने विद्यार्थियों के जीवन में औद्योगिक भ्रमण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उनके अनुभवों एवं अपेक्षाओं के बारे में जाना. इसके पश्चात दीपक एवं रवि ने प्रस्तुतियां दीं. श्री दीपक ने औद्योगिक संरचना, सुरक्षा उपाय, आपातकालीन निकास तथा संभावित आपात स्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. रवि ने आरएसबी इंडस्ट्रीज़ के वित्तीय रुझान, विस्तार, प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने कंपनी की ईएसजी पहल एवं सीएसआर गतिविधियों, विशेष रूप से मियावाकी फॉरेस्ट परियोजना (वनीकरण हेतु), के बारे में भी जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को आरएसबी की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति, ईवी परियोजनाओं तथा ऑटोमोटिव एवं नॉन-ऑटोमोटिव क्षेत्रों में नवाचारों के बारे में अवगत कराया गया. प्लांट भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने वाहन के विभिन्न भागों के निर्माण की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझा. यूनिट 1 में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन विभागाध्यक्ष डॉ कामिनी कुमारी एवं डॉ ग्लोरिया पुर्ती ने किया.















