रांची : राष्ट्रीय स्तर की एथलीट, साइक्लिस्ट और पर्वतारोही आशा मालवीय जो मध्य प्रदेश के राजगढ जिले के एक छोटे से गांव की निवासी है. उन्होंने झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र से मुलाकात कर अपनी कठिनाइयों के बारे में बतायी कि साइकिल खराब होने के कारण उनके अभियान पर असर पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

इस मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस महानिदेशक ने अविलंब पहल करते हुए उक्त प्रतिभाशाली खिलाडी आशा मालवीय को पुलिस मुख्यालय प्रागण में साइकिल उपहार स्वरूप भेंट की.




