चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में भाजपा को झटका लगा. भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सचिन्द्रनाथ पाल और बेंद पंचायत के बनकाटी गांव के ग्राम प्रधान विकास गोप के नेतृत्व में कई लोगों ने झामुमो का दामन थाम लिया. मौके पर विधायक समीर मोहंती ने सभी नये सदस्यों को माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया. मौके पर विधायक समीर मोहंती ने कहा कि नये कार्यकर्ता और अन्य पार्टी से आए सभी सदस्यों को झामुमो में सम्मान मिलेगा.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि नये सदस्यों के संगठन से जुड़ने से क्षेत्र में संगठन मजबूत होगा. वहीं भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सचिन्द्रनाथ पाल ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन और विधायक समीर मोहंती के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वे झामुमो में शामिल हुए हैं. कहा की पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता के साथ मिलकर क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे. इस मौके पर गौतम दास, मो गुलाब, साहेबराम मांडी, अमर हांसदा, संजय सिंह, झंटू भोल, राम बास्के, डमन हांसदा, मोहन माइति समेत अन्य उपस्थित थे.














