बहरागोड़ा: बहरागोड़ा एनएच-49 पर शासान गामारिया चौक के समीप शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान शासान गांव निवासी टारजन बेरा के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, टारजन बेरा अपनी बाइक से किसी काम के सिलसिले में बहरागोड़ा मुख्य बाजार की ओर जा रहा था. इसी दौरान गामारिया चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. (नीचे भी पढ़े)
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टारजन सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए.स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की जानकारी एम्बुलेंस को दी और घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया. यहां चिकित्सा दल द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन टारजन की गंभीर स्थिति और सिर में लगी चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए उड़ीसा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया है.















