रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के शौंडिक धर्मशाला परिसर में वार्ड संख्या 10 के वार्डवासियों के लिए विशेष पेंशन योजना शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्देश्य पात्र लाभुकों को सरकारी पेंशन योजनाओं से जोड़ना एवं उनकी समस्याओं का समाधान करना था. शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से संबंधित जानकारी प्राप्त की. साथ ही कई लोगों ने मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर योजनाओं का लाभ लेने की पहल की. इस दौरान वार्ड पार्षद पूजा गिरि उपस्थित रहीं और उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में ऐसे शिविरों का लाभ उठाएं. शिविर में प्रखंड कार्यालय के इंद्रजीत एवं नगर परिषद के पंकज राम भी मौजूद रहे, जिन्होंने लाभुकों को योजना की जानकारी दी और आवेदन प्रक्रिया में सहयोग किया. अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि पात्र लोगों को समय पर पेंशन का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा.














